Breaking
Loading latest news…

मनमोहन सिंह को हराने वाला भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की आयु में निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता और संगठन के स्तंभ माने जाने वाले विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।


विजय कुमार मल्होत्रा लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने दिल्ली की राजनीति में भी अहम योगदान दिया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा करते हुए कहा कि “विजय कुमार मल्होत्रा जी ने अपना जीवन राष्ट्रसेवा और समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने भाजपा और जनसंघ को मजबूती देने में बड़ी भूमिका निभाई। उनका निधन अपूरणीय क्षति है।”


भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। दिल्ली के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में उनकी सक्रियता और सरल व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।


1999 के लोकसभा चुनाव में, मल्होत्रा ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को हराया था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ